फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Elderly man dies after being buried under debris when a mud wall collapses.

Chitrakoot News: कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

Sat, 29 Aug 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being buried under debris when a mud wall collapses.
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बुधवल गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक वृद्ध दब गए। परिजन मलबा हटा कर बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

बुधवल निवासी माता बदल (60) देर शाम घर में दीवार के किनारे रखी लाठी लेने गए थे तभी अचानक कच्ची दीवार उन पर गिर गई और वे मलबे में दब गए। परिजनों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी रामनगर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया लेकिन ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के दो बेटे संगम लाल, चंद्रशेखर, दो बेटियां और पत्नी ननकी हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल में मौत के बाद घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed