{"_id":"6a9322960fdbb9a8720d3dd3","slug":"kasganj-news-boy-fled-kasganj-news-c-175-1-agr1054-152940-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो घर से निकला किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो घर से निकला किशोर
विज्ञापन
कासगंज। पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल चलाने पर पिता की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकले एक किशोर को जीआरपी ने पैसेंजर ट्रेन से सकुशल खोज लिया। किशोर के मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन ने जीआरपी की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।
जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भौपतपुर निवासी रघुवीर प्रजापति शनिवार सुबह 8 बजे कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी पुलिस कर्मी को सूचित किया कि उनका 14 वर्षीय इकलौता पुत्र, जो सरस्वती इंटर कॉलेज, हाथरस में कक्षा 9 का छात्र है, घर से लापता है।
परिजन को जानकारी मिली कि वह ट्रेन से कासगंज की ओर गया है। सूचना मिलते ही जीआरपी ने हाथरस से कासगंज की ओर आने वाली ट्रेनों में चेकिंग शुरू करा दी। सुबह 8:35 बजे पैसेंजर ट्रेन में पुलिस ने किशोर को ढूंढ निकाला। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने उसे उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। किशोर के सकुशल मिलने पर पिता रघुवीर प्रजापति, दादा गिर्राज सिंह और दादी चंद्रवती देवी ने जीआरपी पुलिस का आभार व्यक्त किया।