{"_id":"6a93249070485c63b408e694","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-ht-line-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-155931-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत
Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
इरशाद अहमद। (फाइल फोटो)
नानपारा। शिवपुर मार्ग स्थित वन रेंज कार्यालय के समीप एक युवक की एचटी लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ जमीन की हदबंदी कराने गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरगाह क्षेत्र के नूरुद्दीन चक निवासी इरशाद अहमद (37) अपने साथी सलीम के साथ खेत की हदबंदी कराने शुक्रवार को शिवपुर मार्ग स्थित अपने खेत में गए थे। वहां एचटी लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे। खेत में काम करते समय इरशाद लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए।
वहां मौजूद लोगों ने इरशाद को सीएचसी नानपारा पहुंचाया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इरशाद के पिता इसरार अहमद ने घटना की जांच व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।