{"_id":"6a9322c781a61e744102684e","slug":"woman-bitten-by-snake-in-kitchen-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-151419-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रसोई में महिला को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रसोई में महिला को सांप ने डसा, मौत
Sat, 29 Aug 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। किचन में काम करते समय मूक बधिर महिला को सांप ने डस लिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के गांव सिसोलर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उसकी चाची ललिता (46) को शुक्रवार को दोपहर किचन में काम करते समय सांप ने डस लिया। ललिता मूक बधिर थीं। उसने घर में इशारे से बताया तो परिजन को पता चला। वह उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया।
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे देर शाम मृत घोषित कर दिया। उसके दो पुत्र हैं। पति अच्छेलाल मजदूरी करते हैं, वह भी गूंगे हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि सांप के डसने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।