{"_id":"6a9323b65d72d225b0099af7","slug":"motorcycle-stolen-from-outside-a-house-in-nandrampur-bas-two-suspects-caught-on-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1010-244510-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नंदरामपुर बास में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नंदरामपुर बास में घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर
Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। गांव नंदरामपुर बास में मोटरसाइकिल चोरी हो गई। खास बात यह है कि बाइक चोरी करने आए दो युवक पहले अपनी मोटरसाइकिल गली में खड़ी करते हैं और इसके बाद घर के बाहर खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल को लेकर भाग जाते हैं। मौके पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल का लॉक टूटा हुआ मिलने के कारण अब उसके भी चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है।
ऐसे में पुलिस के सामने यह जांच का विषय है कि आखिर आरोपी जिस बाइक पर सवार होकर आए थे, वह बाइक भी कहीं चोरी की तो नहीं थी। एक आशंका ये भी जताई जा रही है कि चोरों की बाइक का टायर पंक्चर होने की वजह से वह दूसरी बाइक लेकर भाग गए।
पुलिस को दी शिकायत में नंदरामपुर बास निवासी हरवंश ने बताया कि उसके भाई राकेश की मोटरसाइकिल 26 अगस्त की रात करीब 8 बजे घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब डेढ़ बजे आवाज सुनकर वह बाहर आया तो मोटरसाइकिल गायब मिली।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास तलाश करने पर घर के पास राजस्थान नंबर की एक अन्य मोटरसाइकिल खड़ी मिली। शिकायतकर्ता के अनुसार इस मोटरसाइकिल का लॉक टूटा हुआ था और बाइक मौके पर ही खड़ी थी। इससे आशंका पैदा हुई कि आरोपी कोई चोरी की बाइक मौके पर छोड़कर गए हो सकते हैं।
घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। दोनों ने अपनी बाइक गली में खड़ी की और इसके बाद घर के बाहर से राकेश की मोटरसाइकिल चोरी करके भाग गए। वारदात के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।