{"_id":"5c1be079bdec2256a871466f","slug":"161545330809-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर-दामाद की मौत से मां-बेटी की मांग एक ही दिन हुई सूनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर-दामाद की मौत से मां-बेटी की मांग एक ही दिन हुई सूनी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ससुर-दामाद की मौत का कारण स्पष्ट नहीं
जंगबहादुरगंज। थाना पसगवां क्षेत्र के गांव पिपरालोक कुंवरपुर निवासी चौकीदार रामपाल (60) और उसके गांव कुतुबापुर निवासी दामाद राजेश (42) की मौत से जहां दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं मां-बेटी की मांग भी सूनी हो गई। उधर दोनों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हो सकी है। इस पर डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। उधर चौकीदार के पुत्र ने अपने ससुरालीजनों पर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव पिपरालोक कुंवरपुर निवासी चौकीदार रामपाल के पुत्र देवेंद्र कुमार की विश्रामपुर में ससुराल है। 13 दिसंबर को एक मुंडन संस्कार में शामिल होने देवेंद्र पत्नी सीमा के साथ ससुराल गया था। जहां उसकी किसी बात को लेकर पत्नी से मारपीट हो गई। देवेंद्र के मुताबिक मायके वालों की मदद से पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी थी। देवेंद्र किसी तरह घर पहुंचा और पिता रामपाल को पूरी बात बताई। 17 दिसंबर को रामपाल सुलह समझौते के लिए दामाद राजेश को लेकर विश्रामपुर गया था। घर लौटते समय दोनों को उल्टियां शुरू हो गईं थी। रात में रामपाल की घर पर मौत हो गई थी, जबकि उसके दामाद राजेश ने 19 दिसंबर को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। ससुर-दामाद की मौत से दोनों घरों में कोहराम मच गया है। रामपाल की मौत से उसकी पत्नी रामवती और उसकी पुत्री राजेश्वरी की मांग का सिंदूर उजड़ गया। राजेश्ववरी का एक मात्र सहारा उसका बेटा पुनीत (12) है। मृतक रामपाल के बेटे ने अपने ससुरालीजनों के खिलाफ चाय में जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।