फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: SDRF taught 375 students disaster safety techniques

Siddharthnagar News: एसडीआरएफ ने 375 विद्यार्थियों को सिखाए आपदा से बचाव के तरीके

Wed, 09 Sep 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: SDRF taught 375 students disaster safety techniques
महात्मा गौतम बुद्ध उत्तर माध्यमिक विद्यालय जोगिया में आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता एवं जीवन रक्षा'
- जोगिया में कार्यशाला आयोजित, आपदा के समय प्राथमिक कदम और जीवन रक्षा का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आपदा के समय घबराने के बजाय सही तरीके से बचाव के कदम उठाने और दूसरों की जान बचाने के लिए मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने महात्मा गौतम बुद्ध उत्तर माध्यमिक विद्यालय, जोगिया में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की। इसमें विद्यालय प्रशासन, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों समेत करीब 375 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा के दौरान सुरक्षित रहने के साथ जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार करना रहा।

एसडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता और जीवन रक्षा से जुड़े व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के प्राथमिक तरीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में आपदा की स्थिति में तत्काल और सुरक्षित प्रतिक्रिया देने की समझ विकसित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed