फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   52 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a person on a bus.

Bilaspur News: बस में सवार व्यक्ति से 52 ग्राम चिट्टा बरामद

Wed, 09 Sep 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
52 grams of 'Chitta' (synthetic drug) seized from a person on a bus.
घुमारवीं पुलिस ने फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई, पंजाब का रहने वाला है आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने फोरलेन बलोह स्थित मल्यावर लिंक रोड के पास एक बस में सवार व्यक्ति से करीब 52 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार घुमारवीं थाना की टीम ने मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रेशम सिंह निवासी सबराह, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन, पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से पहुंचा था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। इसके साथ ही आरोपी के संपर्कों और नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे और खुलासे की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई माह में 81 मामले, 174 आरोपी गिरफ्तार
पिछले ढाई माह में बिलासपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 81 मामले दर्ज किए हैं। इनमें अधिकांश मामले इंटरमीडिएट और कमर्शियल क्वांटिटी के हैं। इन मामलों में अब तक 174 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार बाहरी राज्यों से जुड़े 17 मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार कर उनके 17 नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed