{"_id":"6aa055e13c7d7da2df07e941","slug":"man-duped-of-rs-197-lakh-on-pretext-of-increasing-credit-card-limit-jind-news-c-199-1-sroh1006-159903-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.97 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1.97 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
जींद। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पंजाब निवासी एक व्यक्ति से 1,97,812 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साइबर क्राइम थाना ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पंजाब के लुधियाना जिले के गांव बुरज पोवात निवासी बूटा सिंह स्वराज ट्रैक्टर कंपनी मोहाली में कार्यरत है। फिलहाल उसकी ड्यूटी जींद स्थित हांसी रोड की स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा की क्रेडिट कार्ड शाखा से बताया।
उसने कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट पांच लाख रुपये कर दी गई है। बढ़ी हुई लिमिट का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताने को कहा गया।
पीड़ित ने कॉल करने वाली को एक ओटीपी बता दिया। इसके बाद पांच सितंबर को उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से 9,812 रुपये कटने का संदेश आया। फोन करने पर ठगों ने इसे क्रेडिट कार्ड बीमा की राशि बताते हुए रुपये वापस आने का झांसा दिया। कुछ देर बाद 95 हजार रुपये कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
आरोपियों ने इसे लिमिट बढ़ने के कारण होल्ड रकम बताया। इसके बाद पीड़ित का बीओबी कार्ड एप लॉक हो गया। आरोपियों ने एप को डिलीट कर दोबारा डाउनलोड करने की बात कही। ऐसा करने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 93 हजार रुपये और कट गए।
जब पीड़ित ने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। ठगी का एहसास होने पर उसने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।