{"_id":"6aa055ac671aabd057031194","slug":"husband-beaten-up-for-demanding-rs-50000-for-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-184482-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मकान के लिए दिए 50 हजार रुपये मांगे तो पिट गया पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मकान के लिए दिए 50 हजार रुपये मांगे तो पिट गया पति
Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मकान बनवाने के लिए पत्नी को रखने के लिए दिए 50 हजार रुपये वापस मांगना पति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि पत्नी ने भाइयों को बुला लिया। पत्नी और उसके तीन भाइयों ने पति को लात-घूंसों, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीट दिया। मामले में चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चौरठिया गांव निवासी फैय्याज ने रिपोर्ट में बताया कि उसने एक सितंबर को पत्नी ताहिरा को 50 हजार रुपये यह कहकर रखने के लिए दिए थे कि मकान बनवाने के लिए जरूरत होने पर रुपये दे देना।
आरोप है कि ताहिरा ने बिना बताए रुपये अपने भाई कमर अहमद को दे दिए। जरूरत पड़ने पर रुपये वापस मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगी और लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि सात सितंबर की दोपहर ताहिरा और उसके भाइयों कमर, छोटू व अशफाक ने फैय्याज को लात-घूंसों, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बुरी तरह पीटा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सीओ महक शर्मा ने बताया कि फैय्याज ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।