{"_id":"6aa0579d0fc81de009088214","slug":"theft-occurs-for-the-fifth-time-in-six-months-at-the-government-primary-school-located-in-the-forest-department-complex-hisar-news-c-21-hsr1005-947954-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वन विभाग स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में 6 माह में 5वीं बार हुई चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वन विभाग स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में 6 माह में 5वीं बार हुई चोरी की वारदात
विज्ञापन
हिसार। वन विभाग स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में छह माह में पांचवीं बार चोरी की घटना सामने आई है। इस बार चोर बिजली कनेक्शन वाली तार और सबमर्सिबल मोटर चोरी कर ले गए। स्कूल प्रशासन ने एचटीएम थाने में शिकायत दी है। जांच अधिकारी जनक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हेड टीचर विनोद सुमन ने शिकायत में बताया कि 7 सितंबर को स्कूल पहुंचने पर लाइट नहीं मिली। जांच करने पर बिजली की तार और सबमर्सिबल मोटर गायब मिली। स्कूल इंचार्ज सुदेश कुमारी ने डायल 112 को सूचना दी। इससे पहले 31 मार्च, 13 जून, 24 अगस्त और 27 अगस्त को भी स्कूल में चोरी हो चुकी है। इन घटनाओं की शिकायत के बावजूद आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।
स्कूल प्रशासन के अनुसार लगातार चोरियों से अब तक 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है। बिजली नहीं होने से बच्चों को गर्मी, भूख-प्यास की परेशानी झेलनी पड़ती है और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। स्कूल के कीमती सामान और रिकॉर्ड की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।