फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sp meeting in nahan

Sirmour News: लंबित बड़े मामलों को जल्द सुलझाएं, एनडीपीएस मामलों में तेजी लाएं

Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
sp meeting in nahan
नाहन में क्राइम बैठक की अध्यक्षता करते एसपी एनएस नेगी व मौके पर मौजूद अधिकारी। संवाद
लंबित बड़े मामलों को जल्द सुलझाएं, एनडीपीएस मामलों में तेजी लाएं
विज्ञापन


-पुलिस लाइन नाहन में एसपी एनएस नेगी की अध्यक्षता में दो दिवसीय क्राइम बैठक, थाना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में लंबित आपराधिक मामलों को जल्द निपटाने और नशे के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन नाहन में एसपी एनएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय क्राइम बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान विशेष रूप से लंबे समय से लंबित बड़े मामलों की जांच में तेजी लाकर उन्हें जल्द सुलझाने पर जोर दिया गया।
बैठक में एएसपी नरेंद्र कुमार, जिले के विभिन्न उपमंडलों के डीएसपी तथा पुलिस थानों और चौकियों के प्रभारी शामिल हुए। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दर्ज मामलों और उनकी जांच की प्रगति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया। एसपी ने लंबित मामलों की जांच में अनावश्यक देरी नहीं करने तथा प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में लंबित मामलों के अलावा जिले में अपराध की स्थिति, पुलिस थानों में दर्ज मामलों की जांच, आरोपियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की गई। थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में तेजी लाने को लेकर निर्देश दिए गए।-----------

नाहन में क्राइम बैठक की अध्यक्षता करते एसपी एनएस नेगी व मौके पर मौजूद अधिकारी। संवाद

नाहन में क्राइम बैठक की अध्यक्षता करते एसपी एनएस नेगी व मौके पर मौजूद अधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed