{"_id":"597f34444f1c1b0a278b47db","slug":"141501508676-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलबेहड़ और खमरिया में लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूलबेहड़ और खमरिया में लूटपाट
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के गांव ककरपिट्टा के पास सोमवार को बदमाशों ने पिटाई कर एक युवक से नकदी, मोबाइल लूट लिया। उधर, रविवार की रात थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव तमोलीपुर निवासी वीरपाल के घर बदमाश घुस गए। परिवारवालों को बंधक बनाकर बदमाश 35 हजार की नकदी और दो मोबाइल लूट लिया। खमरिया के एक घर में घुसे चोर पर्स चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
000
युवक की पिटाई कर नकदी-मोबाइल लूटा
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ के राजापुर गांव निवासी राशिद अली (25) फेरी कर गुब्बारा बेचता है। सोमवार को वह ककरपिट्टा गांव की ओर फेरी करने गया था। शाम वापस आते समय झाड़ियों में छुपे बैठे चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। राशिद ने बताया कि बदमाशों ने जेब में रखे पांच सौ रुपये और मोबाइल लूट लिया। जब बदमाश साइकिल छीनने लगे तो उसने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। किसी तरह वह घर पहुंचा। घायल हालत में परिवार वाले उसे थाने पर ले गए और तहरीर दी। फूलबेहड़ इंस्पेक्टर कमलेश पांडेय ने बताया की मामले में तहरीर मिली है, प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला लग रहा है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
0000
खमरिया के एक घर में लूटपाट तो दूसरे घर में चोरी
खमरिया। परसिया रोड पर तंबोलीपुरवा निवासी वीरपाल चौरसिया की हार्डवेयर की दुकान है। पीछे उनका घर है। वह सहारा बैंक में एजेंट भी हैं। रविवार की रात वीरपाल अपनी दुकान के बाहर सो रहे थे। सुबह करीब तीन बजे चार बदमाशों ने वीरपाल को बंदूकों के बस पर कब्जे में कर लिया और घर के चैनल क ेताले तोड़ दिए। घर में घुस रहे बदमाशों का वीरपाल की मां ने विरोध किया तो उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। बदमाश सूटकेस में रखे 35 हजार रुपये, तीन मोबाइल लूट ले लिए। इस दौरान छत पर सो रही पत्नी को आहट हुई। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोरशराबा होने पर बदमाश भाग गए। कस्बा खमरिया निवासी अशोक कुमार सैनी के घर चोर पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर में दाखिल हुए। कमरे में पुत्र विनय, बरामदे में कुछ दिन पहले आई उसकी पुत्री ज्योति सो रही थी। जिसका पर्स कमरे में रखा था चोर कमरे में रखा पर्स को उठा ले गए। पर्स में 35 रुपए नकदी, एक जोड़ी झाला, एक मंगलसूत्र रखा था। घटना की जानकारी सुबह जगने पर घरवालों को हुई। इससे पहले भी शुक्रवार की रात भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर पीछे चैनल पर ताले तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया था। क्षेत्र में हो रही चोरी लूट की घटनाओं से लोगों भय व्याप्त है। पीड़ितों ने घटनाओं की तहरीर खमरिया पुलिस को दी है। चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया घटनाओं की तहरीर मिली है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।