फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Car hits police personnel after breaking through checkpoint; Home Guard suffers broken leg.

Panchkula News: नाका तोड़ पुलिसकर्मियों को कार ने मारी टक्कर, होमगार्ड की टांग टूटी

Fri, 28 Aug 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Car hits police personnel after breaking through checkpoint; Home Guard suffers broken leg.
मल्लाह मोड़ पर तेज रफ्तार कार नहीं रुकी, एसआई और सिपाही भी घायल; चालक और महिला पर केस
विज्ञापन

पुलिस का आरोप- महिला चालक को पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने के लिए उकसा रही थी, पीछा कर चालक को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मल्लाह मोड़ पर बुधवार देर रात नाकाबंदी के दौरान तेज रफ्तार कार ने पुलिस के रुकने के इशारे को नजरअंदाज कर बैरिकेड तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड संजय कुमार की टांग में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एसआई मान सिंह और सिपाही सुमित भी घायल हुए। पुलिस ने कार चालक और उसके साथ मौजूद महिला के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, एसआई मान सिंह बुधवार रात आदेशानुसार पिंजौर के मल्लाह मोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब 12:40 बजे पंजाब नंबर की एक कार तेज रफ्तार से नाके की तरफ आई। पुलिसकर्मियों ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि उसने कार की रफ्तार बढ़ा दी और बैरिकेड तोड़ते हुए नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से एसआई मान सिंह के हाथ, उंगलियों और कंधे पर चोट आई। सिपाही सुमित और होमगार्ड संजय कुमार भी घायल हुए। संजय कुमार की टांग में फ्रैक्चर बताया गया है। गंभीर रूप से घायल दोनों को एंबुलेंस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एसआई मान सिंह ने कालका के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पर उकसाने का आरोप
पुलिस की शिकायत के अनुसार कार में चालक के साथ एक महिला भी मौजूद थी। पुलिस ने आरोप लगाया है कि महिला चालक को पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने के लिए उकसा रही थी। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


पहले भी नाके पर हो चुके हैं हादसे
पंचकूला में नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हादसे का यह पहला मामला नहीं है। अक्टूबर 2025 में चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास नाके पर एक ट्रक ने ट्रैफिक कांस्टेबल को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक ने बैरिकेड तोड़कर भागने का प्रयास किया था और बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। फरवरी 2025 में भी नाके से भाग रहे एक ट्रक ने सेक्टर-20 में पुलिस की ईआरवी को टक्कर मार दी थी। हादसे में ईआरवी में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे और पुलिस वाहन कई बार पलट गया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं से नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed