फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Accused of demanding Rs 40,000 for burying the body in the cemetery

Bijnor News: कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए 40 हजार रुपये मांगने का आरोप

Fri, 28 Aug 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding Rs 40,000 for burying the body in the cemetery
स्योहारा। कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए 40 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका में शिकायत की गई है। आरोप है कि रकम देने में असमर्थता जताने पर कब्र नहीं खोदने दी गई। परिजन जनाजा लेकर लौटने को मजबूर हुए और बाद में दूसरे कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला मिलकियान निवासी नौशाद हुसैन ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीती 22 अगस्त को उनके भाई शमशाद हुसैन का निधन हो गया। परिजन जनाजा लेकर नगर पालिका/ सरकारी कब्रिस्तान पहुंचे। आरोप है कि वहां कमेटी के सदस्यों ने 40 हजार रुपये की मांग की। परिवार ने असमर्थता जताई तो कब्र नहीं खोदने दी गई। विरोध करने पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। परिजनों ने बाद में शमशाद के शव को दूसरे कब्रिस्तान में दफनाया। नौशाद ने मामले की निष्पक्ष जांच, कमेटी की वैधता और कब्रिस्तान के प्रबंधन की जांच कराने की मांग की है। उसका यह भी कहना है कि करीब 11 माह पहले उनके भाई शादाब का इंतकाल हुआ था। उस समय भी कथित कमेटी के लोगों ने दफनाने के लिए पांच हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि रकम की रसीद नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed