फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   She trusted her son, yet he was the one who took her life.

Pilibhit News: अकेले बचे जिस बेटे पर भरोसा था, उसी ने ले ली मां की जान

Fri, 28 Aug 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
She trusted her son, yet he was the one who took her life.
बीसलपुर के गांव नसरुल्लापुर में राम प्रताप के घर की इसी छत से विकास ने फेंका था अपनी मां को स - फोटो : कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
बीसलपुर। चार साल पहले बड़े बेटे आकाश की मौत के बाद सुनीता देवी और उनके पति राम प्रताप की सारी उम्मीदें छोटे बेटे विकास पर टिकी थीं। विकास उनका इकलौता बेटा रह गया था। माता-पिता ने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस बेटे को बुढ़ापे का सहारा समझकर लाड़-प्यार से पाला, वही एक दिन मां की हत्या का आरोपी बन जाएगा। बुधवार रात हुई वारदात ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, इकलौता बेटा होने के कारण विकास को माता-पिता का खूब प्यार मिला। धीरे-धीरे वह कामकाज से दूर होता गया। दोस्तों के साथ घूमना और शराब पीना उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। उसकी संगत भी ठीक नहीं थी। माता-पिता उसे समझाते थे, लेकिन वह उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता था। बताया जा रहा है कि परिवार की जमीन बेचकर मिली रकम विकास के खाते में जमा की गई थी। बाद में उसने खाते से छह लाख रुपये निकालकर खर्च कर दिए। रकम खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद सुनीता देवी उसे लगातार टोकती थीं। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होने लगा था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में विकास ने भी छह लाख रुपये खर्च करने और मां से इसी बात को लेकर होने वाले विवाद की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद सुनीता का शव घर पहुंचा तो परिवार में फिर कोहराम मच गया। पति राम प्रताप ने पत्नी को मुखाग्नि दी।
----
विकास के डर से राम प्रताप ने नहीं किया था पुलिस को फोन
ग्रामीणों ने बताया कि विकास अपने मां-बाप को काफी भयभीत रखता था। यह भी चर्चा है कि राम प्रताप ने विकास के कहने पर अपनी तीन बीघा जमीन बेची थी और जमीन का पैसा उसी के खाते में जमा कर दिया था। विकास के डर से राम प्रताप ने न ही पुलिस को फोन किया न ही सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस को फोन किया था। विकास आए दिन शराब के नशे में रुपये को लेकर घर में हंगामा भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में चर्चा, पिता को फंसाने के लिए छत से फेंका
मां की गला दबाकर हत्या के बाद आरोपी पुत्र उससे घीसटकर छत पर ले गया और नीचे फेंक दिया। परिजन के अनुसार, पुत्र के चीखने पर लोग एकत्र हुए। इधर गांव में चर्चा रही कि पुत्र ने हत्या के बाद पिता को फंसाने के लिए शव को नीचे खेत में फेंका। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने ऐसी कोई बात स्वीकार नहीं की। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में छत से फेंकने से गहरी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
---
रुपये के लालच में आकर आरोपी ने यह कदम उठाया है। उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में विवेचना कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- राहुल पांडेय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed