{"_id":"6a90999d51acc0acdd021cf9","slug":"youth-took-minor-from-hospital-accused-of-sexual-abuse-jind-news-c-199-1-jnd1005-159224-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल से नाबालिग को लेकर गया युवक, यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल से नाबालिग को लेकर गया युवक, यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। क्षेत्र के एक गांव से अपनी मां के साथ दवा लेने अस्पताल आई 16 वर्षीय नाबालिग को एक युवक बाइक पर बैठाकर खेतों में बने कमरे में ले गया। आरोप है कि वहां युवक ने नाबालिग का यौन शोषण किया। इसके बाद वह उसे वापस अस्पताल में छोड़कर भाग गया।
मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने नाबालिगा के बयान और उसके पिता की शिकायत पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग अपनी मां के साथ अस्पताल में दवा लेने आई थी। उसकी मां दवा की पर्ची लेकर अस्पताल के अंदर चली गई जबकि नाबालिग बाहर थी। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर वहां पहुंचा और नाबालिग को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
आरोप है कि युवक उसे खेतों में बने एक कमरे में ले गया जहां उसका यौन शोषण किया। बाद में आरोपी नाबालिग को दोबारा अस्पताल में छोड़कर चला गया। अस्पताल पहुंचने के बाद नाबालिगा ने घटना के बारे में चिकित्सकों को बताया।
महिला चिकित्सकों ने उसकी जांच की और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद नाबालिगा को अस्पताल में दाखिल कर लिया गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए।