फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM takes to the streets at midnight; five overloaded dumpers impounded.

Agra News: आधी रात सड़क पर उतरे एसडीएम, पांच ओवरलोड डंपर पकड़े

Fri, 28 Aug 2026 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
SDM takes to the streets at midnight; five overloaded dumpers impounded.
खेरागढ़। राजस्थान सीमा से सटे मार्गों से अवैध खनन और ओवरलोडिंग कर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर प्रशासन ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। बुधवार आधी रात करीब 12 बजे एसडीएम नरेंद्र गंगवार अचानक सैंया टोल प्लाजा जा पहुंचे। एसडीएम के नेतृत्व में सैंया से सरेंधी तक चलाए गए अभियान के दौरान पांच ओवरलोड डंपरों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टर्स में खलबली मच गई। टोल प्लाजा की अस्थायी चौकी पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा बिना वैध प्रपत्र और निर्धारित भार की जांच के कोई भी वाहन उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश न करने पाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नरेंद्र गंगवार ने बताया पांचों वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नायब तहसीलदार अनुज दीक्षित, खनन निरीक्षक सुशील वर्मा और अन्य प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed