{"_id":"59c69fab4f1c1bad688b60f4","slug":"121506189227-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की कनपटी पर गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की कनपटी पर गोली मारकर की हत्या
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला की कनपटी पर गोली मारकर की हत्या
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
अमीरनगर (लखीमपुर खीरी)।
कोतवाली मोहम्मदी की पुलिस चौकी अमीरनगर के गांव मढ़िया में शुक्रवार की रात परिवार के साथ सो रही गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेमा देवी की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पति सुंदरलाल ने अपने चचेरे भाई पर ही हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि शक के आधार पर आरोपी चचेरे भाई को नामजद किया गया है।
गांव मढ़िया निवासी सुंदर लाल ने बताया कि वह शुक्रवार की रात पत्नी प्रेमा देवी, पुत्री पूनम देवी, मौनी, विमला, अंजू, मंजू और पुत्र श्यामू बरामदे में सो रहे थे। उसके मकान के मेन गेट में दरवाजों के पल्ले नहीं लगे हैं। आधी रात अज्ञात व्यक्ति मेन गेट से घर में घुस आया और पत्नी की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और भाग निकला। गोली चलने की आवाज पर सभी लोग जाग गए तो एक व्यक्ति भागता हुआ दिखाई पड़ा।
उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह उसे पहचान नहीं सके। पत्नी को देखा तो वह चारपाई पर पड़ी तड़प रही थी। इस पर उन्होंने घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमा देवी को लेकर सीएचसी पहुंची, जहां पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पति सुंदरलाल ने बताया कि उसे शक है कि उसके चचेरे भाई ने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या की है। उसने शक की वजह बताते हुए कहा कि चचेरा भाई पत्नी प्रेमा देवी पर टोना टोटका करने का शक करता था, इसलिए गोली मार दी। प्रभारी कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है। आरोपी की गिरफ्तारी और विवेचना के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
अवैध संबंधों सहित तीन बिंदुओं पर पुलिस की रही विवेचना
फिलहाल, हत्या की वजह कुछ भी हो। मोहम्मदी पुलिस का मानना है कि अवैध संबंध, संपत्ति विवाद अथवा पति के शक के अनुसार टोना टोटका का कोई मामला हो सकता है। पुलिस तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
सीओ ने किया मौका मुआयना
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से गांव में सनसनी है। सूचना पर प्रभारी कोतवाल डीके सिंह के साथ मौके पर पहुंचे सीओ विजय आनंद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घरवालों और आसपास के लोगों से घटना के बावत जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए।
15 दिन पहले ही मायके आई थी बड़ी पुत्री
मृतका की बड़ी पुत्री पूनम देवी की तीन वर्ष पहले शादी हो चुकी है। वह 15 दिन पूर्व अपने मायके आई थी, जबकि मौनी, विमला, अंजू, मंजू और एक पुत्र श्यामू अविवाहित हैं। प्रेमा देवी की मौत से पांचों बेटियों और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।
महिला की कनपटी पर गोली लगी है। मृतका के पति ने अपने ही चचेरे भाई पर हत्या करने का शक जताया है, जबकि वह शाहजहांपुर में रहता है। अभी घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए चचेरे भाई को आरोपी बनाया गया है। मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है।
- विजय आनंद, सीओ मोहम्मदी