फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Court sentenced two convicts to life imprisonment in Nighasan case of Lakhimpur Kheri

निघासन कांड के दो दोषियों को उम्रकैद: दो को 6-6 साल की सजा, दरिंदगी के बाद की थी नाबालिग बहनों की हत्या

Mon, 14 Aug 2023 03:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Aug 2023 03:47 PM IST
सार

निघासन में दो सगी बहनों से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने के दोषी छोटू उर्फ सुनील और जुनैद को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि दो दोषी आरिफ और करीमुद्दीन को छह-छह साल की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Court sentenced two convicts to life imprisonment in Nighasan case of Lakhimpur Kheri
निघासन कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के निघासन कांड के चारो दोषियों की सजा पर सोमवार को फैसला आ गया। अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के दोषी छोटू उर्फ सुनील और जुनैद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 46-46 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जबकि आरिफ और करीमुद्दीन को छह-छह साल की सजा सुनाई गई है। इन दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन


निघासन थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की दो सगी बहनों से दुष्कर्म और हत्या के मामले में एडीजे (पॉक्सो एक्ट) राहुल सिंह की अदालत ने 10 महीने 27 दिन तक चली सुनवाई के बाद छोटू उर्फ सुनील, जुनैद, आरिफ और करीमुद्दीन को दोषी पाया। इस प्रक्रिया के दौरान परिजन समेत 15 लोगों की गवाही हुई, 24 दस्तावेजी साक्ष्य सौंपे गए, साथ ही 40 वस्तु जनित साक्ष्य सौंपे गए। दोनों बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आयु प्रमाणपत्र, कपड़ों को बतौर साक्ष्य शामिल किया गया। अदालत ने 126 पेज में दोषियों के गुनाह तय किए हैं। बीते 11 अगस्त को कोर्ट ने चारों अभियुक्तों को दोषसिद्ध करार दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- निघासन कांड: मां बोली- मेरी बेटियों से दरिंदगी करने वाले हत्यारों को मिले फांसी की सजा, तब मिलेगी मुझे शांति
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोषियों की सजा पर सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख नियत की थी। सोमवार को अदालत ने चारों दोषियों को सजा सुनाई। छोटू उर्फ सुनील और जुनैद दोनों दुष्कर्म और हत्या के दोषी पाए गए हैं, जबकि आरिफ और करीमुद्दीन शव को लटकाने में सहयोग करने में दोषी हैं। जिसके आधार पर चारों दोषियों को सजा सुनाई गई है। 

उधर, मृतक लड़कियों के परिजनों ने बताया कि वह सजा से संतृष्ट नहीं हैं क्योंकि दो दोषियों को उम्रकैद की सजा दी गई है। दो को छह-छह साल की सजा दी है। उन्होंने हाईकोर्ट में अपील करने की बात कही है। 


 

ये था मामला

यह घटना 14 सितंबर 2022 को निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दुष्कर्म और हत्या के बाद दोनों बहनों के शव बाग में पेड़ से लटका दिए गए थे। घटना की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी। कुल छह आरोपियों को जेल भेजा गया था। इनमें से दो आरोपी घटना के वक्त नाबालिग थे। सुनील उर्फ छोटू के अलावा अन्य सभी आरोपी मृतका के पड़ोस के गांव के ही थे। मामले में 15 सितंबर को मुकदमा दर्ज करने के 14 दिन के अंदर ही 28 सितंबर को पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed