फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   court ki vaivastha per nahi kiya aamal

कोर्ट की व्यवस्था पर मिलों ने नहीं किया अमल

Thu, 16 Jul 2015 08:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 16 Jul 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
गन्ना किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का मामला फिर लंबा खिंचने के आसार बन गए हैं, क्योंकि हाईकोर्ट के आदेश पर भी मिलों ने अमल नहीं किया है। शासन-प्रशासन के बाद हाईकोर्ट से किसानों को उम्मीद थी। अब बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए किसान किससे फरियाद करेंगे यह सवाल फिलहाल भविष्य के गर्भ में हैं।
विज्ञापन

ताजा स्थिति पर गौर करें तो आठ अरब 86 करोड़ 13 लाख 28 हजार का भुगतान तीन चरणों में 15 जुलाई 2015 तक सभी नौ चीनी मिलों को करना था, लेकिन मिलों ने दो अरब 45 करोड़ 72 लाख 60 हजार का भुगतान किया है।
विज्ञापन

 राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह की जनहित याचिका की सुनवाई में हाईकोर्ट ने 27 मई 2015 को गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में आदेश जारी किया था। चीनी मिलों को तीन चरणों में कुल अवशेष गन्ना मूल्य का 75 फीसदी भुगतान करने के आदेश दिए थे, जिसके मुताबिक 15 जून 2015 तक 25 फीसदी, 30 जून 2015 तक 50 फीसदी और 15 जुलाई 2015 तक 75 फीसदी धनराशि का भुगतान करना था। जबकि अवशेष 25 फीसदी धनराशि के भुगतान के संबंध में 28 जुलाई को हाईकोर्ट की सुनवाई में फैसला लिया जाना है। पहले चरण में ही चीनी मिलों ने हाईकोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा दिया है। 27 मई से अब तक गोला मिल ने 41 करोड़ 86 लाख 49 हजार, पलिया ने 51 करोड़ 63 लाख 64 हजार, खंभारखेड़ा ने 63 करोड़ 80 लाख 98 हजार, ऐरा ने 13 करोड़ 78 लाख 82 हजार, कुंभी ने दो करोड़ 19 लाख 51 हजार, गुलरिया ने दो करोड़ 25 लाख 16 हजार, बेलरायां ने 35 करोड़ 36 लाख और संपूर्णानगर ने 34 करोड़ 82 लाख रुपये भुगतान किया है। जबकि अजवापुर ने 240 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पूर्ण भुगतान कर दिया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह अरब से ज्यादा बकाया
किसानों का अब भी मिलों पर छह अरब 12 करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपये बकाया है। अब कोर्ट के आदेश पर अमल न होने से किसानों की उम्मीदों को झटका लगा है।
----
कोट..
भुगतान कराने के लिए समय-समय पर चीनी मिल के अध्यासियों के साथ बैठक की गई और नोटिस भी जारी की गई। चीनी मिलों और सरकार के बीच वार्ता चल रही है, जिसका समाधान होने पर किसानों का संपूर्ण भुगतान कराया जाएगा।
-जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed