{"_id":"5ef2216a8ebc3e42ed43d54c","slug":"corona-lakhimpur-news-bly410281212","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 107","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 107
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रवासी श्रमिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने का सिलसिला चल ही रहा था, जिसके साथ ही पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव केस मिलने लगे हैं। मंगलवार को आई 217 रिपोर्ट में दो पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 215 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इस तरह अब संक्रमितों की संख्या 107 हो गई है।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले अपने घरों से लौटे तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जो कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। इनके संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों पुलिसकर्मियों को पहले ही संस्थागत क्वारंटीन किया गया था, जहां से उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा गया है। अब तक जनपद में कुल 107 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें 82 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। अब जिले में 25 एक्टिव केस हैं।