फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

दो और सिपाहियों के संक्रमित मिलने के बाद पुलिस लाइन में बढ़ी सख्ती

Wed, 24 Jun 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए दो और पुलिस कर्मी पॉजिटिव मिलने से महकमे में हड़कंप मच गया। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित आवासीय परिसर बैरिकेडिंग पर सख्ती और बढ़ा दी गई। अब कोई भी व्यक्ति बगैर जांच के आवासीय परिसर को ओर नहीं जा सकेगा। सीओ लाइन अभिषेक प्रकाश ने परिसर का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। खीरी पुलिस में सिपाहियों के संक्रमित होने का पहला मामला 19 जून को सामने आया था। जांच में तीन सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें एक सिपाही आवासीय परिसर तो दो सिपाही पुलिस धर्मशाला में रहते थे। यह सिपाही बाहर से आए थे। 19 जून को तीनों सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर पुलिस ने आवासीय परिसर को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बैरियर लगा दिए गए। इसके अलावा तीनों सिपाहियों के संपर्क में आए एक इंस्पेक्टर, पांच दरोगा और 16 सिपाहियों को लखनऊ पब्लिक स्कूल स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज कर सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में क्वारंटीन दो सिपाही भी पॉजिटिव मिले हैं। खीरी पुलिस में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पूर्व में पुलिस लाइन आवासीय परिसर में बनाए गए कंटेन्मेंट जोन में और अधिक सख्ती की गई है। बैरियर लगाकर पुलिस तैनात की गई है। सीओ लाइन अभिषेक प्रकाश ने पहले से ही बनाए गए कंटेन्मेंट जोन का निरीक्षण किया। पुलिस परिवारों से साफ-सफाई रखने और सावधानी बरतने के निर्देश दिए। पुलिस दफ्तर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

संक्रमितों के संपर्क में आए लोग होंगे क्वारंटीन
मंगलवार को जिन सिपाहियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई है। पुलिस उनसे पूछताछ करेगी कि वह कब और कहां गए। किन-किन लोगों के संपर्क में आए। पूछताछ के बाद संपर्क में आने वाले लोगों को पुलिस क्वारंटीन सेंटर भेजेगी।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दी जा रही ट्रेनिंग
कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस विभाग काफी सतर्कता बरत रहा है। थानों पर पुलिसकर्मियों और आने वाले लोगों की ठीक ढंग से स्क्रीनिंग हो, इसको लेकर पुलिस लाइन में थाने से सिपाहियों को बुलाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्हें स्क्रीनिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधनियों की भी जानकारी दी जा रही है, जिससे स्क्रीनिंग आदि करते समय पुलिसकर्मी संक्रमण के खतरे से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दफ्तर पर हो रही स्क्रीनिंग
पांच सिपाहियों के संक्रमित मिलने से पुलिस महकमा फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। इसको लेकर एसपी दफ्तर पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसपी कार्यालय आने वाले तैनात पुलिसकर्मियों, बाहरी थानों से आने वाले पुलिसकर्मियों और फरियादियों की थर्मल स्कैनर से स्क्रीनिंग कराई जा रही है। तापमान ठीक मिलने पर ही व्यक्ति को एसपी दफ्तर में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

दोनों सिपाही पूर्व में संक्रमित मिले सिपाहियों के संपर्क में आए थे। उसी समय दोनों सिपाहियों समेत 22 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया था। इन सिपाहियों से पूछताछ कर अगर कोई छूट गया हो गया तो उसे भी चिह्नित कर क्वारंटीन किया जाएगा।
-अभिषेक प्रकाश, सीओ लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed