फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chaitra Navratri gives new energy to the market, shopping increases

Lakhimpur Kheri News: चैत्र नवरात्र ने बाजार को दी नई ऊर्जा, बढ़ी खरीदारी

Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri gives new energy to the market, shopping increases
पूजा सामग्री खरीदती महिलाएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र की शुरुआत से पहले ही बाजारों में रौनक लौट आई है। त्योहार की आहट से खरीदारी बढ़ने लगी है, जिससे बाजार को नई ऊर्जा मिली है और कारोबारियों को राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

संकटा देवी मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में प्रसाद व पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में अस्थायी स्टॉल भी लगाए गए हैं, जहां लोग माता की स्थापना के लिए कलश, नारियल, चुनरी, अगरबत्ती, कपूर, फूल-माला और शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार नितिन मिश्रा, रामू और सुशील ने बताया कि नवरात्र के चलते ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और इस बार भी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। खासतौर पर माता की मूर्तियां और सजावट का सामान ज्यादा बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत रखने वाले लोगों के लिए फलाहार सामग्री की मांग भी तेज हो गई है। सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा, साबूदाना और फलों की बिक्री बढ़ने से बाजार में और तेजी आई है।
त्योहार के चलते बाजार में बढ़ी चहल-पहल से छोटे व्यापारियों को खास राहत मिली है और आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
----
पूजा व खानपान सामग्री के दाम (रुपये में)
नारियल : 50-60 रुपये प्रति पीस
चुनरी : 5-150 रुपये
अगरबत्ती : 10-60 रुपये प्रति पैकेट
कपूर : 10-30 रुपये प्रति डिब्बी
दीपक : 5-10 रुपये प्रति पीस
कलश : 10-120 रुपये प्रति पीस
सुहाग का सामान : 40-60 रुपये
शकोरा : 29-30 रुपये
फूल माला : 10-80 रुपये
सिंघाड़े का आटा : 60-80 रुपये किलो
कुट्टू का आटा : 70-100 रुपये किलो
साबूदाना : 50-70 रुपये किलो
केला : 40-60 रुपये दर्जन
सेब : 100-140 रुपये किलो
अंगूर : 140-180 रुपये किलो
अनार : 140 रुपये किलो
संतरा : 80-100 रुपये किलो
पपीता : 30-50 रुपये किलो
नारियल पानी : 70 रुपये प्रति पीस
नोट : कीमतों में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed