फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cancer: 132 suspected patients found since April, referred to Lucknow

कैंसर: अप्रैल से अब तक मिले 132 संदिग्ध मरीज, लखनऊ रेफर

Sun, 04 Feb 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cancer: 132 suspected patients found since April, referred to Lucknow
लखीमपुर खीरी। खतरनाक बीमारी कैंसर जिले में भी फैल रहा है। पिछले एक साल में जिले में कैंसर के 132 संदिग्ध मरीज मिले हैं। जिले में होने वाली स्क्रीनिंग में सर्वाइकल, ब्रेस्ट व ओरल कैंसर के संदिग्ध मरीज पाए हैं। इसमें सर्वाइकिल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा है। संदिग्ध मरीजों को संपूर्ण जांच और उचित इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की जनपद में न ही इलाज की व्यवस्था है और न ही संपूर्ण जांच की। जिले में स्क्रीनिंग के जरिये कैंसर मरीजों की पहचान की जाती है। जिला महिला अस्पताल में सर्वाइकिल की प्रारंभिक जांच यूआईए
विज्ञापन

की व्यवस्था है। विशेष तकनीक से जांच में कैंसर की बीमारी के लक्षण सामने आते हैं। ऐसे में संबंधित मरीज को पूर्ण जांच के लिए लखनऊ रेफर किया जाता है। यह जरूरी नहीं है कि हर मरीज कैंसर से ग्रसित हो। कभी-कभी मरीजों में लक्षण पाए जाते हैं, लेकिन संपूर्ण जांच में बीमारी दूसरी निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
कैंसर के सामान्य लक्षण
कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। कैंसर पीड़ित मरीज का वजन अचानक कम होने लगता है। ज्यादा थकान व कमजोरी, त्वचा के रंग में बदलाव, त्वचा में गांठ बनना, पाचन संबंधी समस्या बढ़ना, आवाज बदल जाना, घाव ठीक होेने में ज्यादा समय लगना, जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द होना आदि कई प्रकार के लक्षण होते हैं।


-------------
स्क्रीनिंग के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जनपद की सभी महिला चिकित्साधिकारियों को सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया जा चुका है। यह महिला चिकित्साधिकारी ब्लॉक स्तर पर महिला डॉक्टरों को प्रशिक्षण देंगी। इसमें पीएचसी, सीएससी, जन आरोग्य मंदिर में तैनात महिला स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि ब्लॉक स्तर पर भी सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed