फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP leaders make fun of the Constitution every day: Ravi Prakash

आए दिन संविधान का मखौल उड़ाते हैं भाजपा नेता : रवि प्रकाश

Wed, 04 Jun 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 04 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders make fun of the Constitution every day: Ravi Prakash
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते पूर्व सांसद रवि वर्मा। संवाद
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस भवन पर संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा की अगुवाई में संविधान बचाओ रैली निकाली गई। रैली कांग्रेस भवन से चलकर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंची। वहां डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राज नारायण मिश्रा व कंपनी बाग पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। फिर शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाल कर संविधान बचाओ के नारे लगाते हुए सभी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचे।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार तानाशाह रवैया अपनाए हुए हैं। देश का हर वर्ग इनकी नीतियों से त्रस्त है। इनके नेताओं के द्वारा आए दिन संविधान का मखौल उड़ाया जाता है यह बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। हम सब कांग्रेस जनों को एकजुट होकर जनता के बीच उनके कारनामों का पर्दाफाश करना होगा। जनता आने वाले समय में इनको सबक सिखाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि अति शीघ्र जनपद की सभी कमेटियों का गठन पूरा हो जाएगा। उसके बाद प्रत्येक पदाधिकारी को जनता के बीच जाकर वर्तमान भाजपा सरकार की कुरीतियों व कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रचार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान, दीपक बाजपेई, मोहन चंद्र उप्रेती, रवि तिवारी, शक्ति शरण गौतम, नवाज खान, सचिन शाह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जमाल अहमद, सगीर अहमद डॉ. रईस अहमद उस्मानी, अभय प्रताप सिंह अनु मिश्रा, प्रेम वर्मा, किरण पटेल , कमलजीत सिंह, सुनील कुमार भार्गव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed