फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beautification of Lakhimpur railway station lagged behind Gola and Malani

Lakhimpur Kheri News: गोला और मैलानी से पिछड़ गया लखीमपुर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण

Fri, 23 May 2025 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Beautification of Lakhimpur railway station lagged behind Gola and Malani
अपग्रेड कर तैयार किया गया लखीमपुर रेलवे स्टेशन। संवाद
लखीमपुर खीरी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लखीमपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का काम अब भी चल रहा है, जबकि इसके साथ ही शुरू हुए मैलानी और गोला रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो जाने पर बृहस्पतिवार को उद्घाटन भी कर दिया गया। हालांकि रेलवे के अधिकारियों का दावा है कि काम लगभग पूरा हो चुका है। फिनिशिंग और रंगाई-पुताई शेष है, जो एक माह में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


करीब आठ करोड़ से लखीमपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण के अलावा नई सुविधाओं के साथ पुरानी सुविधाओं को उच्चीकृत किया जाना है। यह कार्य करीब ढाई वर्ष से चल रहा है। कार्य को पूरा करने की समय सीमा दो बार पूरी हो चुकी है, लेकिन अब भी कुछ काम शेष है। बता दें कि जो काम अब तक हो रहे हैं उन्हें खत्म करने की समय सीमा दिसंबर 2023 तक थी, लेकिन जब इस समय सीमा में भी कार्य पूरा नहीं हो सका तो रेलवे के उच्चाधिकारियों ने कार्य पूरा करने की समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2024 कर दी, लेकिन इस समय सीमा को भी पूरा हुए एक वर्ष से अधिक हो चुका है, लेकिन कार्य अब भी जारी है।
विज्ञापन






अमृत योजना के तहत ये होने हैं कार्य
रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (आईओडब्ल्यू) तेज सिंह राना ने बताया कि अमृत योजना के तहत लखीमपुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास के अलावा स्थानीय कला व संस्कृति को शामिल करते हुए सुंदरीकरण, प्लेटफॉर्म सरफेस का अपग्रेडेशन, स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उद्घोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयरकंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एलईडी स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जितना भी काम प्रस्तावित था पूरा हो गया है। दोनों गेट तैयार हैं, लाइटिंग हो चुकी है। वाहन पार्किंग, यात्री शौचालय व विश्रामालय का आधुनिकीकरण, डिस्प्ले, सोलर प्लांट, वाटर कूलर प्लांट आदि सभी कार्य हो चुके हैं। फिनिशिंग और कुछ रंगाई-पुताई का काम शेष है, जो एक माह में पूरी हो जाएगी। - तेज सिंह राना, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे कार्य (आईओडब्ल्यू)

अपग्रेड कर तैयार किया गया लखीमपुर रेलवे स्टेशन। संवाद

अपग्रेड कर तैयार किया गया लखीमपुर रेलवे स्टेशन। संवाद

अपग्रेड कर तैयार किया गया लखीमपुर रेलवे स्टेशन। संवाद

अपग्रेड कर तैयार किया गया लखीमपुर रेलवे स्टेशन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article