{"_id":"667b260a6069b2763c0f0365","slug":"basri-warriors-won-the-semi-final-by-defeating-panther-club-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-123139-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पैंथर क्लब को हराकर बसरी वारियर्स ने जीता सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पैंथर क्लब को हराकर बसरी वारियर्स ने जीता सेमीफाइनल
विज्ञापन
मैच के दौरान बोलिंग करता खिलाड़ी।संवाद
खीरी टाउन। कस्बे में चल रहे शारजाह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन चार का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बसरी वॉरियर्स और पैंथर क्लब के बीच खेला गया। इसमें बसरी वॉरियर्स ने 29 रन से जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। मैच में मुख्य अतिथि रहे डॉ. आदिल मौजूद रहे।
कलर ग्राउंड में चल रहे मैच का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बसरी वॉरियर्स और पैंथर क्लब के बीच खेला गया। इसमें पैंथर क्लब के कप्तान लिटिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बसरी वॉरियर्स की तरफ से पारी का आगाज करने आए हरीश ने 29 और रैना ने 19 रन बनाए।
श्रेयश वाजपेयी के 50 और अमन के 36 रन की बदौलत बसरी वॉरियर्स टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 151 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पैंथर क्लब के खिलाड़ी हसीन आठ और शमशाद 13 रन बनाकर लौट गए। सचिन ने 31 और आदित्य ने 31 रन बनाएं। पैंथर क्लब निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। यहां आल राउंडर प्रदर्शन करने वाले श्रेयश वाजपेयी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायरिंग हाफिज साहिबे आलम और मुदस्सिर अली ने की। कमेंट्री जैबी व आजम ने की। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य मुराद रजा, साहिबे आलम, अकरम, अल्तमश, गोलू, आरिफ, शारिफ, हसनैन और आकिब आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मझगईं ने लोधपुरवा की टीम को 75 रन से हराया
मझगईं। केन ग्रोवर्स में चल रहे मझगईं क्रिकेट प्रीमियम लीगल टूर्नामेंट के तीसरे मैच में लोधपुरवा व मझगईं की टीमों का आमना-सामना हुआ। इसमें मझगईं ने लोधपुरवा की टीम को 75 रन से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ललित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कस्बा के केन ग्रोवर्स स्कूल के खेल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे मैच में लोधपुरवा व मझगईं की टीमें भिड़ीं। टाॅस जीतकर मझगईं के टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मझगईं के बल्लेबाज ललित कुमार ने 36 बालों पर ताबड़तोड़ 88 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 173 रन का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में खेलने उतरी लोधपुरवा की टीम शुरूआत से लड़खड़ा गई और पूरी टीम 97 रन पर आलआउट हो गई। इस तरह मझगईं ने 75 रनों से मैच जीत लिया है। 88 रन का स्कोर बनाने के साथ ही एक विकेट लेकर आल राउंडर प्रदर्शन करने वाले ललित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में स्कोरिंग अनुज गुप्ता ने की, जबकि कमेंट्री राहुल गुप्ता और अंपायरिंग का जिम्मा नजीर अली व फुरकान अली ने निभाया। संवाद