फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An old man injured in a bull attack died during treatment

Lakhimpur Kheri News: सांड़ के हमले में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Tue, 08 Jul 2025 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
An old man injured in a bull attack died during treatment
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव खजांचीपुरवा में सांड़ ने हमला कर 80 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र गांव खजांचीपुरवा निवासी भारत प्रसाद (80) का मकान और दुकान लखीमपुर-मोहम्मदी हाईवे पर है। मकान में ही वे खाद और कीटनाशक की दुकान चलाते थे। मंगलवार की रात दुकान के आगे पड़ी टिन शेड में सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे लघु शंका करने के लिए उठे उसी समय सांड़ उन पर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने पर परिजन आए, लेकिन तब तक सांड़ उनको गंभीर रूप से घायल कर चुका था।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ओयल ले गए, वहां हालत में सुधार न होने पर दोपहर बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड़ महीनों से क्षेत्र में घूम रहा है। करीब पांच-छह माह पहले यही सांड़ 75 वर्षीय ब्रह्मादीन पर हमला कर चुका है। वे आज भी सही तरीके से चल नहीं पा रहे हैं। यह सांड़ मनिकापुर पुलिस पिकेट से रुकुंदीपुर चौराहे तक ही दो-तीन साल से घूम रहा है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी का कहना है कि सांड़ के हमले में मौत की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed