{"_id":"68963656ba3c0dfe7601572e","slug":"aarti-rana-got-invitation-from-delhi-for-independence-day-celebration-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-152777-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आरती राना को मिला दिल्ली से न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आरती राना को मिला दिल्ली से न्योता
Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
आरती राना
लखीमपुर खीरी। महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित जिले की भारतीय सामाजिक उद्यमी आरती राना को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली से न्योता आया है। राष्ट्रपति की तरफ से भेजे गए आमंत्रण पत्र में आरती स्वतंत्रता दिवस पर बुलाया गया है। आमंत्रण पत्र पाकर आरती के परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आरती राना थारू महिला हैं और दुधवा टाइगर रिजर्व व नेपाल की सीमा के पास तराई में रहती हैं। वह साथी थारू महिलाओं को हस्तशिल्प बनाने और बेचने के लिए समूह बनाने में मदद करती हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत उन्होंने मूंज घास और जूट जैसी सामग्रियों से कालीन, टोकरियां और बैग जैसी वस्तुएं बनाने के लिए गौतम स्व-रोजगार की स्थापना की। वह 15 हजार से अधिक महिलाओं के जीवन को आर्थिक रूप से समृद्ध कर उनके जीवन में खुशहाली ला रहीं हैं। शुक्रवार को डाक विभाग के माध्यम से भेजे गए आमंत्रण पत्र को पाकर आरती खुशी से झूम उठीं। उन्होंने पत्र पाकर राष्ट्रपति व डाक विभाग का आभार व्यक्त किया।
डाकघर अधीक्षक सुमनेश कुमार ने बताया कि ग्राम गोबरौला, पोस्ट ध्यानपुर, चन्दन चौकी में कार्यरत शाखा डाकपाल कल्पना देवी ने उक्त पत्र को आरती को सौंपा है। इस दौरान उन्हें डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं की जानकारी दी गई। इस पर आरती ने अपने गांव के स्थानीय निवासियों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सहायक अधीक्षक डाकघर श्रीकान्त पाल, निरीक्षक डाकघर विनय साहू, डाक सर्वेक्षक रमेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।