फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A stone mesh will be installed at the southern eastern end of Gokarna Tirtha

Lakhimpur Kheri News: गोकर्ण तीर्थ के पूर्वी दक्षिणी छोर पर लगेगी पत्थर की जाली

Tue, 20 May 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
A stone mesh will be installed at the southern eastern end of Gokarna Tirtha
तीर्थ के पूर्वी दक्षिणी छोर से पिलर के बीच से हटाई गई बाउंड्री वॉल। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के शिव मंदिर कॉरिडोर को आकर्षक बनाने के लिए डिजाइन में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। गोकर्ण तीर्थ के दक्षिणी पूर्वी छोर की बाउंड्री में पत्थर की जाली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शिव मंदिर कॉरिडोर जहां नगर वासियों के लिए संभावनाओं और कौतूहल का विषय बना हुआ है। वहीं कॉरिडोर में आए दिन परिवर्तन देखे जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व गोकर्ण तीर्थ के दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन यात्री हाल के पास से तीर्थ के पूर्वी दक्षिणी कोने तक बाउंड्रीवॉल पांच फुट से अधिक ऊंची बनवा दी गई थी। मंगलवार को उसे हटा दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि तीर्थ के पूर्वी और दक्षिणी छोर पर बाउंड्री वॉल में स्टोन की जाली रहेगी। इससे कॉरिडोर का आकर्षक स्वरूप निखरेगा। दर्शनार्थी बिना अंदर प्रवेश किये बाहर से ही पत्थर की जाल से कॉरिडोर का दीदार कर सकेंगे। कार्यदाई संस्था के जेई विवेक बाजपेई ने बताया कि पूर्वी और दक्षिणी छोर की बाउंड्री में स्टोन जाली लगाई जाएगी। इससे कॉरिडोर में बेहतरीन लुक आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed