फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A fair will be held at Behada Baba Temple from June 4 to 8

Lakhimpur Kheri News: चार से आठ जून तक बेहड़ा बाबा मंदिर में लगेगा मेला

Sun, 01 Jun 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A fair will be held at Behada Baba Temple from June 4 to 8
धनगढ़ी के बेहड़ा बाबा मंदिर के द्वार। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले में स्थित प्रसिद्ध बेहड़ा बाबा मंदिर भारत व नेपाल के नागरिकों के आस्था का प्रतीक है। ज्येष्ठ माह में यहां पांच दिवसीय मेला लगता है। इस बार मेला चार से आठ जून तक लगेगा।
विज्ञापन


धनगढ़ी से दस किलोमीटर दूर रामपुर गांव में स्थित बेहड़ा बाबा मंदिर की काफी मान्यता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष खेम बहादुर चंद ने बताया कि सालों पहले इस स्थान पर घना जंगल था, यहां पर एक भारतीय को जमीन में शिवलिंग दबा मिला। जिसे उसने खोद कर ले जाना चाहा पर वह जितना खोदता था शिवलिंग उतना ही ऊपर उठ जाता था। अंत में उसने शिवलिंग नहीं निकाला, उल्टे उसपर कुल्हाड़ी से वार किया। वार का निशान आज भी शिवलिंग पर मौजूद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेहड़ा बाबा मंदिर के पास दो ताल भी हैं, जिन्हें महादेव और सहदेव ताल के नाम से जाना जाता है। महादेव ताल की विशेषता है कि इसका पानी कभी नहीं सूखता। प्रत्येक वर्ष तीन लाख से अधिक भारतीय व नेपाली शिवभक्त यहां आकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीफंटा सीमा तक आने पर धनगढ़ी होते हुए बेली गांव के पुल के पास से नीचे ऊर्मा गांव होते हुए करीब 10 किमी दूरी तय कर मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा राजमार्ग अतरिया होते हुए चौमाला बाजार के पास से मंदिर तक भी पहुंचा जा सकता है। ऐसे में धनगढ़ी से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पड़ती है।

धनगढ़ी के बेहड़ा बाबा मंदिर के द्वार। संवाद

धनगढ़ी के बेहड़ा बाबा मंदिर के द्वार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed