{"_id":"650c8af999e9e1e5290c8dd9","slug":"a-developed-country-cannot-be-imagined-without-cleanliness-dm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-6206-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित देश की कल्पना बिना स्वच्छता नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित देश की कल्पना बिना स्वच्छता नहीं : डीएम
विज्ञापन
स्वच्छता की शपथ दिलाते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल सिंह- स्त्रोत विज्ञप्ति
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरूआत की गई। इसको लेकर डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छ भारत बनाने को लेकर शपथ दिलाई।
आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि एक विकसित देश की कल्पना बिना स्वच्छता के संभव नहीं है। डीएम ने सभी से अपील की-वह अपने घर व पास पड़ोस में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्वच्छता के प्रति सजग रहने और उसके लिए सौ घंटे हर साल यानी हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करने की अपील की।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि गंदगी ना करना हमारी आदत में शामिल होना चाहिए। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा 2023 की थीम कचरा मुक्त भारत है। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एडीएम संजय कुमार सिंह, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, कलक्ट्रेट के कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
शुरुआत अपने कार्यालय से करें-डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी कार्मिक अपने कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित कराएं कि पत्रावलियों का रखरखाव प्रॉपर होने के साथ ही निस्तारण समय से किया जा रहा है या नहीं। साफ-सफाई अभियान की शुरुआत कार्यालय और पत्रावलियों से हो।