{"_id":"121-61147","slug":"Lakhimpur-61147-121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार लगाने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग
Lakhimpur
Updated Sat, 23 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र गोली लगने से घायल
ईंट से ग्रामीण का सिर फूटा
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव ककरहा में बाजार लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद से उपजे तनाव के बाद फायरिंग हो गई, जिसकी चपेट में आकर एक 14 वर्षीय छात्र गोली लगने से घायल हो गया। वहीं ईंट लगने से एक ग्रामीण का सिर फूट गया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस ने मौका मुआयना कर कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
ककरहा गांव निवासी परसराम यादव पंचायत चुनाव के बाद से गांव के ही रामचंद्र अवस्थी की जमीन पर बाजार लगवा रहा था। आरोप है कि कुछ समय पूर्व रामचंद्र अवस्थी ने अपनी जमीन पर बाजार लगाने से मना कर दिया था। इसके बाद परसराम यादव ने बाजार रोड किनारे लगवानी शुरू कर दी, जिसको लेकर रामचंद्र अवस्थी ने विरोध जताया था। शुक्रवार को बाजार के समय दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। अफरा-तफरी के बीच फायरिंग भी शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आकर गोली लगने से भगौतीपुर निवासी कक्षा छह का 14 वर्षीय छात्र धर्मपाल घायल हो गया। वहीं ईंट लगने से ककरहा गांव के ही श्यामल का सिर फट गया। एसओ रामकुमार यादव मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक किसी ओर से मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था। एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, इस घटना के बाद से गांव में तनाव है, क्योंकि दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी है।