{"_id":"5af83ddf4f1c1bd2408b4ef3","slug":"61526218207-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां भी छप्परों के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां भी छप्परों के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चे
Updated Sun, 13 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यहां भी छप्परों के नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चे
मझगईं। नौगवां कस्बा में बगैर मान्यता प्राप्त स्कूल अभी भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मनमानी फीस वसूलने के बाद भी टीन शेड और छप्परों के नीचे नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने को विवश हैं।
कस्बा नौगवां में करीब एक दर्जन स्कूल बिना मान्यता के छप्परों और टीन शेड के नीचे संचालित किए जा रहे हैं। कई स्कूल ऐसी भी हैं जिनकी मान्यता कक्षा पांच तक है, लेकिन उनमें इंटर तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक फीस के मनमाने पैसे लेते हैं, फिर भी बच्चों को भीषण गर्मी में टीन के नीचे जमीन पर बैठाकर पढ़ाया जाता है। अधिकारियों की मिलीभगत के चलते बगैर मान्यता और मानक विहीन स्कूल संचालित हैं। कार्रवाई नहीं होने से प्रबंधक बेखौफ हैं। अभिभावकों ने नौगवां में चल रहे बगैर मान्यता के स्कूलों की जांचकर कार्रवाई की मांग डीएम से की है।