{"_id":"5a86e7484f1c1b462c8b8381","slug":"31518790472-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बालिका की मौत
Updated Fri, 16 Feb 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड------
16 एलकेएच251, 252
बाइक की टक्कर
से बालिका की मौत
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर खुला जाम, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली।
लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर स्थित खुर्दा गांव में स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम रामप्रकाश और सीओ प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल के बाद लोगों ने जाम हटाया।
खुर्दा गांव निवासी केशव प्रसाद वर्मा की पुत्री तान्या पटेल(6) गांव के ही सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा एक की छात्रा थी। सुबह स्कूल जाते समय उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। गंभीर अवस्था में छात्रा को सीएचसी मितौली भिजवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने बिजली के खंभे सड़क पर डालकर लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग जाम कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम राम प्रकाश, तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, सीओ प्रदीप सिंह, एसओ ओपी रजक मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। लोगों ने तुरंत गति अवरोधक बनवाने और दोषी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एसडीएम ने परिजनों को कार्रवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तब जाकर जाम खुल पाया। एसओ ओपी रजक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता केशव प्रसाद की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई। इसी बीच एक एंबुलेंस भी पहुंच गई, जिसके बाद रास्ता न मिलने से वह दूसरे रास्ते से अस्पताल पहुंची।