फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोहना नदी उफनाने से कई गांवों में घुसा पानी

मोहना नदी उफनाने से कई गांवों में घुसा पानी

Fri, 04 Aug 2017 07:24 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
मोहना नदी उफनाने से कई गांवों में घुसा पानी

विज्ञापन
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। पहाड़ों पर हुई जमकर बारिश के कारण भारत-नेपाल सीमा पर बह रही मोहना नदी उफना गई। इससे बॉर्डर के सीमावर्ती कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। मार्गों पर पानी चलने से प्रभावित गांवों का संपर्क तिकुुनियां से कट गया है। अचानक तेजी से बढ़े पानी के कारण लोगों में हड़कंप है। लोग घरों का सामान निकालकर ऊचे स्थानों पर पलायन करने लगे हैं। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाल तिकुनियां के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

बुधवार और गुरुवार को नेपाल में पहाड़ों पर भारी वर्षा हुई। जिससे मोहना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। उफनाई मोहाना नदी का पानी गांव टांडा, जनकपुर, जसनगर, कौडियाला, केवटली में घुस गया। बाढ़ का पानी देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। देखते देखते बाढ़ का पानी तिकुनियां-टांडा मार्ग, तिकुनिया-जनकपुर मार्ग और तिकुनिया जसनगर मार्ग पर पानी बहने लगा। ग्राम टांडा निवासी बलराम, नीरज अजय, प्रमोद, बीरबल, ज्वाला आदि ने बताया पानी सड़क पार कर घुसने लगा है। यदि तानी बढ़ता रहा तो गांव से निकलकर सड़कों पर जाना होगा। ग्राम जनकपुर निवासी नंदकिशोर, संतोष, ओमप्रकाश, मोहनलाल ने बताया कि पानी घरों में दो से तीन फुट तक भर गया है। घरों का सामान निकालकर कौडियाला गुरुद्वारा में रखा गया है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई खबर नहीं लेने आया है। बाढ़ पीड़ितों को गुरुद्वारे के बाबा काला सिंह ने भोजन कराया। बाबा ने प्रशासन से ग्रामीणों को नाव से सुरक्षित निकाले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed