फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पीड़ितों की अनदेखी प्रभारी निरीक्षकों पर पड़ेगी भारी

पीड़ितों की अनदेखी प्रभारी निरीक्षकों पर पड़ेगी भारी

Fri, 30 Nov 2018 05:07 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
पीड़ितों की अनदेखी प्रभारी निरीक्षकों पर पड़ेगी भारी

विज्ञापन
पीड़ितों की अनदेखी प्रभारी निरीक्षकों पर पड़ेगी भारी

लखीमपुर खीरी। अक्सर देखा जाता है कि पीड़ित समस्या को लेकर थाना जाता है, तो उसे दुत्कार दिया जाता है। सीओ से लेकर एसपी दफ्तर तक चक्कर काटने के बाद भी फरियादी को न्याय नहीं मिल पाता। पीड़ितों को थाना स्तर पर न्याय मिले और उन्हें दौड़ना न पड़े। इसके लिए नवागत एसपी ने कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं की अनदेखी करने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। मातहतों को पीड़ितों की समस्याओं को हर हालत में थाना स्तर पर ही निपटाने के निर्देश दिए हैं।
थाना स्तर पर सुनवाई न होने या फिर सुनवाई के दौरान न्याय न मिलने पर पीड़ित सीओ से लेकर एसपी दफ्तर तक फरियाद लगाता है। अक्सर यह भी देखा जाता है कि एसपी के आदेशों के बाद भी पुलिस उसे कई दिनों तक टहलाती रहती है। इसके पीछे कहीं राजनीतिक दबाव तो कहीं विपक्षी से मिलीभगत के मामले सामने आते हैं। यही वजह है कि जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन सौ से अधिक फरियादी आते हैं। नवागत एसपी ने इसे गंभीरता से लिया है। एसपी पूनम ने बताया कि थाना और एसपी दफ्तर पर फरियादियों का रजिस्टर बनाया गया है। इसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता और मोबाइल नंबर अंकित किया जा रहा है। साथ ही शिकायत का भी उल्लेख होगा। दोनों रजिस्टर की एसपी पूनम हफ्ते में समीक्षा करेंगी। इसकी रैंडम चेकिंग भी करेंगी। दर्ज मोबाइल पर पीड़ित से वार्ता कर शिकायतों की गुणवत्ता और उसके निस्तारण की जानकारी लेंगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा महिला उत्पीड़न सहित कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


सिपाहियों के कामों की एसपी करेंगी समीक्षा
एसपी पूनम ने बताया कि थानों पर तैनात सिपाहियों ने बीट में क्या काम किया है। इसकी भी महीने में एक बार समीक्षा की जाएगी। सीओ अपनी टिप्पणी के साथ सिपाही के कामों की सूचना एएसपी को भेजेंगे। एएसपी अपनी टिप्पणी लगाकर एसपी को देंगे। समीक्षा में जो सिपाही काम के प्रति लापरवाह मिलेगा। उसे उस स्थान से हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर गठित भूमाफिया टीमों का सीओ मॉनिटरिंग कर एसपी को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed