फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Service lanes washed away again, halting traffic for the third time in 10 days

Kushinagar News: सर्विस लेन फिर बही, 10 दिन में तीसरी बार आवागमन ठप

Tue, 30 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Service lanes washed away again, halting traffic for the third time in 10 days
मेहडा गांव के पास मवन नाले पर निर्माणाधीन पुल के बगल में बने सर्विस लेन बहा।संवाद - फोटो : Police
कप्तानगंज। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर मेहड़ा गांव के समीप मवन नाले पर निर्माणाधीन पुल के पास बनी सर्विस लेन रविवार की रात नहर में पानी का दबाव बढ़ने से तीसरी बार बह गई। इससे कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। राहगीरों को अधिक दूरी तय करनी पड़ी, जबकि बसें नहीं चलने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच सके। दस दिन के अंदर तीसरी बार पानी के दबाव के चलते सर्विस लेन बहने से आवागमन बाधित हुआ है। लोगों ने भी कप्तानगंज की ओर आने-जाने से परहेज किया।
विज्ञापन

मेहड़ा गांव के पास मवन नाले पर बना पुल जर्जर हो जाने नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई, लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं होने से परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच सिंचाई विभाग, महाराजगंज की ओर से नहर में पानी छोड़े जाने के बाद मवन नाले में जलस्तर बढ़ गया। इससे बंधा टूटने पर खेतों में पानी भर गया। नाराज किसानों ने 18 जून को सर्विस लेन को उखाड़ दिया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने 22 जून को दोबारा सर्विस लेन तैयार कराई, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वह धंस गई। प्रशासन के दबाव के बाद फिर सर्विस लेन का निर्माण कराया गया, लेकिन रविवार रात तेज जलप्रवाह से यह भी बह गई। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सोमवार को इस रास्ते स्कूल बसें नहीं चलने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पाए। स्थानीय लोगों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

-
लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण का काम पूरा करने के लिए 30 मई तक का समय मांगा था। उसके बाद मवन नाले में पानी छोड़ा गया था। कुशीनगर प्रशासन के निर्देश पर एक सप्ताह तक पानी कम किया गया था। इस बीच निर्माण कार्य पूरा करने का समय दिया गया था। सिंचाई कार्य को देखते हुए नहर में पानी छोड़ दिया गया है। नहर और बरसात का पानी मवन नाले में आने से पानी का वेग बढ़ा है। -विपिन बिहारी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सर्विस लेन बहने के कारण सड़क से लोगों भी कनेक्टिविटी टूट गई है लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग को 24 घंटे में रास्ते को चालू करने के निर्देश दिए गए हैं l पुल कि शटरिंग खोली जा रही है। एक तरफ के अप्रोच पर मिट्टी पड़ गई है दूसरी तरफ मिट्टी डाली जा रही है। -मोहम्मद जफर, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed