{"_id":"6aa1c5f623378f8e2b05c626","slug":"discharge-has-decreased-but-the-pressure-of-the-gandak-river-remains-on-the-birbhar-spur-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-167594-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डिस्चार्ज घटा, बीरभार ठोकर पर गंडक का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डिस्चार्ज घटा, बीरभार ठोकर पर गंडक का दबाव
Thu, 10 Sep 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु से नीचे रहा। हालांकि, छितौनी तटबंध के किलोमीटर 12.700 पर स्थित बीरभार ठोकर पर नदी की धारा का दबाव लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ खंड के अभियंता मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं।
वाल्मीकि गंडक बैराज से बुधवार सुबह छह बजे 83,900 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सात बजे यह बढ़कर 86,000 क्यूसेक हो गया और 11 बजे तक इसी स्तर पर रहा। दोपहर एक बजे डिस्चार्ज 90,600, दो बजे 92,600, तीन बजे 90,900 और चार बजे 90,600 क्यूसेक दर्ज किया गया। भैंसहा गेज पर सुबह आठ बजे जलस्तर 94.62 मीटर रहा, जो चेतावनी बिंदु से 38 सेंटीमीटर नीचे था। शाम चार बजे जलस्तर बढ़कर 94.71 मीटर पहुंच गया, फिर भी चेतावनी बिंदु से 29 सेंटीमीटर नीचे रहा। जलस्तर फिलहाल कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों को राहत है, लेकिन बीरभार ठोकर पर नदी की तेज धारा टकराने से निगरानी बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व नदी के दबाव में सुरक्षा के लिए लगाए गए पत्थर भरे जाली का कुछ हिस्सा धंस गए थे।