फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Path cleared for Pachrukhiya Ghat bridge following the survey.

Kushinagar News: पैमाइश के बाद पचरूखिया घाट पुल का रास्ता साफ

Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Path cleared for Pachrukhiya Ghat bridge following the survey.
पडरौना। यूपी और बिहार को जोड़ने वाले मार्ग स्थित बांसी नदी के पचरूखिया घाट पर प्रस्तावित नए पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क की सीमा और अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर ग्रामीणों और विभाग के बीच चल रहा विवाद राजस्व टीम की पैमाइश के बाद सुलझ गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही करीब 3.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस मामले को सुलझाने के लिए सदर एसडीएम विवेक मिश्रा ने प्रभारी राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गुप्ता अगुवाई में राजस्व, चकबंदी और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम गठित की थी।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर अभिलेखों के आधार पर सड़क और संबंधित भूमि की पैमाइश की। ग्रामीणों की आपत्तियों का निस्तारण कर निर्माण में आ रही बाधा को दूर कराया गया। लंबे समय से जर्जर पुराने पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण को मंजूरी मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार पचरूखिया घाट पर पूर्व में बने पुल का निर्माण तत्कालीन सेतु निगम के राज्य मंत्री एवं सेवरही विधायक आनंद प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था। निर्माण पूरा होने के बाद वर्ष 2005 में तत्कालीन विधायक डॉ. पीके राय ने इसका उद्घाटन किया था। नए पुल के बनने से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता डीके यादव, राजगोपाल प्रसाद, राजस्व लेखपाल आदित्य गुप्ता, चकबंदी विभाग के कौशलेंद्र सिंह, अमित कुमार गौड़, ग्राम प्रधान गोपाल प्रसाद, पूर्व प्रधान केशव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed