फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Doctors absent at camp for pregnant women; hours of waiting.

Kushinagar News: गर्भवती महिलाओं के कैंप में डॉक्टर नदारद, घंटों इंतजार

Thu, 10 Sep 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent at camp for pregnant women; hours of waiting.
रामकोला। सीएचसी में बुधवार को गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए लगाए गए कैंप में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। जांच और चिकित्सकीय परामर्श की उम्मीद में पहुंचीं महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। महिलाओं का आरोप है कि कैंप में महिला चिकित्सक उपलब्ध नहीं थीं। पुरुष चिकित्सक भी मौजूद नहीं होने से उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन

कैंप में पहुंचीं पूजा गुप्ता, पूनम पटेल, गीता देवी और खुशबू ने बताया कि उन्हें चिकित्सक के इंतजार में काफी देर तक परिसर में खड़ा रहना पड़ा। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। जांच के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता है। वहीं, गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए निर्धारित कक्ष की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। कमरे में सीमेंट और अन्य सामान रखा था। दरवाजे और खिड़कियां भी टूटी थी। महिलाओं ने जांच कक्ष को साफ-सुथरा और व्यवस्थित कराने की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि कि सीएचसी में महिला चिकित्सक की स्थायी तैनाती नहीं होने के कारण दूसरे स्थान से चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाती है। इससे कैंप के दौरान मरीजों को चिकित्सक का इंतजार करना पड़ता है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि केंद्र पर महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। दूसरे स्थान से महिला चिकित्सक की ड्यूटी लगाई जाती है। कैंप में स्टाफ नर्स गर्भवती महिलाओं की जांच कर रही थीं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed