फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Sister-in-law dies after arriving to offer condolences on her brother's wife's death.

Kushinagar News: भाभी की मौत पर सांत्वना देने आई ननद की मौत

Thu, 10 Sep 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law dies after arriving to offer condolences on her brother's wife's death.
पिपरा कनक। तमकुही तहसील क्षेत्र के गंगुआ मठिया में भाभी की मृत्यु की सूचना पर सांत्वना देने आई 60 वर्षीय ननद की भी मौत हो गई। मृतका एसडीएम पीलीभीत राजकुमार बैठा की मां थीं।
विज्ञापन


गंगुआ के टोला मठिया के आरपीएफ के रिटायर्ड दरोगा श्याम लाल की पत्नी की मंगलवार को मौत हो गई। इसकी सूचना पर श्याम लाल की बहन गोपालगंज जिले के कटेया थाना के दुहावना निवासी श्यामदेई पत्नी ललन प्रसाद सांत्वना देने मायके आई थीं। यहां उन्हें सदमा लग गया और उन्हें चक्कर आने लगा। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज गोरखपुर में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में है। परिजनों के मुताबिक ननद और भौजाई में विशेष प्रेम था। भाभी की मृत्यु की सूचना से श्यामदेई दुखी हो गईं। भाभी को देखने के बाद ही उन्हें अटैक आ गया और उन्हें अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। आज दोनों का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed