फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ex. cm mulayam singh yadav's birth day celebrated

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Fri, 22 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ex. cm mulayam singh yadav's birth day celebrated
लोहिया भवन पर केक काट कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह याद का जन्मदिन मनाते सपा जिलाध्यक्ष,एमएल? - फोटो : KUSHINAGAR
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटा केक
विज्ञापन

अस्पताल और वृद्धाश्रम में फल व मिठाइयां बांटीं
पडरौना। जिले भर में समाजवादी पार्टी के संरक्षक व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्र पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटा और जन्मदिन की खुशियां मनाई। एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि 1960 से मुलायम सिंह यादव सक्रिय राजनीति में आए थे। तब से वह देश व समाज की सेवा कर रहे हैं। वह हमेशा गांव, गरीब, किसान व मजदूर, अल्पसंख्यक व दलितों के हित के बारे में सोचते व संघर्ष करते रहे है।
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने की और संचालन बाबू खान में किया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. पूर्णमासी देहाती, पूर्व मंत्री अच्छेलाल सोनी, नथुनी कुशवाहा, बालकृष्ण मिश्र, विक्रमा यादव, भोला यादव, रामनिवास यादव, घनश्याम यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय यादव, लल्लन यादव, इकबाल अहमद, कैसर जमाल टीटू, रामएकबाल दुबे, बजरंगी यादव, रेयाज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 81वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से केक काटकर मनाया। इस दौरान नगर में संचालित वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के बीच फल व मिठाई बांटी। अध्यक्षता राजेश पांडेय व संचालन महेंद्र सिंह पटेल ने की। इस मौके पर उग्रसेन यादव, प्रभाकर जायसवाल, सीमा सिंह, जनार्दन त्रिपाठी, ऐनुलहक, महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। जन्मदिन का केक काटने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने प्रिय नेता के दीर्घायु होने की कामना की। उसके बाद सीएचसी तमकुहीराज पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों में फल वितरित किया।

इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुरश्याम राय, विधानसभा अध्यक्ष जाकिर हुसैन, शक्तिधर उपाध्याय, मंसूर आलम, विवेक पांडेय, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद यासीन, अरशद अली, अमित गुप्ता, जितेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed