फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   vehicle thieves caught the gang

वाहन चोर गिरोह को पकड़ा

Fri, 02 Feb 2018 12:10 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Fri, 02 Feb 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
vehicle thieves caught the gang
क्राइम - फोटो : amar ujala
पडरौना। जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इनके पास से चोरी की चार बाइक, तीन मोबाइल और कट्टा-कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़े गए इन व्यक्तियों को बृहस्पतिवार के दिन जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इसका खुलासा करते हुए सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि  वाहन तलाशी के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस गिरोह के तीन सदस्यों को बावली चौक से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, एक कट्टा, कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया। उनके पास से व उनके निशानदेही से चोरी की 04 चोरी की मोटरसाईकिल व एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किया गया है। चोरी के आरोप में पकड़े गए इन व्यक्तियों का नाम मोहम्मद शमीम उर्फ अंशु निवासी जमुनिया थाना भिटहां जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार, मोहम्मद सुल्तान निवासी जमालपुर कोतवाली पडरौना और साजिद उर्फ गुड्डू मियां निवासी पुरैना थाना चनपटिया जनपद बेतिया बिहार है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों व्यक्ति कुशीनगर जनपद सहित प्रदेश के कई जनपदों में सक्रिय थे।
विज्ञापन


इन्हें गिरफ्तार करने में एसआई यशवंत सिंह, धनंजय राय, कांस्टेबल विकास यादव, अनिल सिंह, रामविलास, सतेंद्र यादव व स्वॉट टीम के एसआई जगमोहन राय, कांस्टेबल शिवानंद सिंह, शशिकेश गोस्वामी, हेड कांस्टेबल मुबारक खां, कांस्टेबल रणजीत यादव, चंद्रभान वर्मा, सुशील कुमार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed