फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mother-daughter

जलने से मां-बेटी की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 03 Jun 2016 11:25 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 03 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter
रीता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
तुर्कपट्टी। थानाक्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव में शुक्रवार की भोर में आग में झुलस जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी बेटी की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। महिला के भाई ने उसके पति पर पत्नी और बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। विवाहिता के भाई ने पुलिस पर तहरीर बदलने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन



तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव के निवासी दीपराज के बेटे सुरेश प्रसाद की शादी कसया थानाक्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के माली टोला निवासी कपिलदेव की बेटी रीता से हुई थी। शुक्रवार की भोर में तकरीबन तीन बजे इनकी बेटी लाजो के चीखने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो रीता का जला हुआ शव पड़ा था और गंभीर रूप से झुलसी लाजो चिल्ला रही थी।
विज्ञापन


परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां भर्ती करने के कुछ देर बाद ही लाजो ने भी दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में रीता के पति सुरेश का कहना था कि रात में दोनों में कहासुनी हो गई। उसके बाद वह छत पर सोने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के चीखने पर पहुंचे तो दोनों जली अवस्था में मिलीं। इधर, रीता के भाई अजय कुमार ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बहनोई का किसी औरत से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी में हमेशा तकरार होती रहती थी। अजय के मुताबिक एक बार तो इस मामले की पंचायत महिला थाने में भी हुई थी।


उन्होंने बहन और भांजी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। अजय ने शुक्रवार की दोपहर एसपी को ज्ञापन देकर तुर्कपट्टी एसओ पर तहरीर बदलने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। अजय के मुताबिक इस मामले में उन्होंने बहनोई सुरेश, उनके दोनों भाइयों और बहन के खिलाफ तहरीर दी थी।


बहनोई पर आशनाई का भी आरोप लगाया था, जिसे एसओ ने बदलने के लिए दबाव बनाया। इस संबंध में तुर्कपट्टी के एसओ अनिल दुबे का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विवाहिता के पति को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed