{"_id":"5ab6a15d4f1c1bec3f8b4ca6","slug":"found-dead-under-ground-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने की पत्तों के नीचे मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने की पत्तों के नीचे मिला शव
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
गन्ने की पत्तों के नीचे मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथौली बाजार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव चिउरापाली के पंचायत भवन के पास गन्ने की सूखी पत्तियों के नीचे एक युवक का सिर विहीन शव बोरे में रखकर छिपाया गया था। करीब 25 वर्षीय इस युवक के शव की दुर्गंध सूंघकर पहुंचे कुत्ते मांस नोंचकर गांव में घूमने लगे। हाथ का हिस्सा लेकर गांव में घूम रहे कुत्ते को लोगों ने देखकर शोर मचाया। इसके बाद लोग वहां तक पहुंचे और पुलिस को खबर दी गई।
चिउरापाली गांव में शनिवार को एक कुत्ता किसी इंसान के हाथ का हिस्सा मुंह में दबाए घूम रहा था। लोगों ने देखकर ग्राम प्रधान को सूचना दी। आदमी का हाथ कुत्ते के मुंह में होने की खबर से गांव के तमाम लोग इसकी खोजबीन में लग गए। गांव के पंचायत भवन के पास कुछ अन्य कुत्ते भी दिखे तो लोग वहां पहुंचे। वहां रखी गन्ने की पत्तियों के पास से तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने ग्राम प्रधान साधुशरण पांडेय को इसकी सूचना दी। उन्होंने एसओ को बताया। एसओ श्यामलाल यादव मौके पर पहुंचे और गन्ने की पत्तियां हटवाई गईं तो उसके नीचे बोरे में रखे युवक का शव मिला। सिर विहीन इस शव में कीड़े पड़ गए थे। तेज दुर्गंध के चलते वहां खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। शव को तेजाब डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया था। इसकी वजह से शरीर पर कई जगह जलने व काला निशान पड़ चुका था। एसओ श्यामलाल यादव का कहना था कि नीले रंग की जिंस पैंट व फुल टीशर्ट पहने युवक का शव कई दिन पुराना लग रहा है। इसकी जानकारी होने पर सीओ कसया ओमपाल सिंह भी डॉग स्क्वाड तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शिनाख्त करने का प्रयास चल रहा है।