फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Shocked to receive a traffic challan for a stolen bike.

Sambhal News: चोरी हुई बाइक के चालान का आया मेसेज तो उड़े होश

Fri, 04 Sep 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shocked to receive a traffic challan for a stolen bike.
ओबरी। तहसील क्षेत्र के सदीरनपुर गांव में शादी समारोह से पांच साल पूर्व चोरी हुई बाइक के चालान का मेसेज बाइक स्वामी के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। चोरी की तहरीर के आधार पर पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामला दूसरे थाने का बताकर टाल दिया।
विज्ञापन


असमोली थाना क्षेत्र के गांव खानपुर खुमार निवासी तजम्मुल ने वर्ष 2020 में संभल में स्प्लेंडर बाइक खरीदी थी। 17 नवंबर 2021 को वह सदीरनपुर में रिश्तेदारी में शादी समारोह में दावत खाने गए थे, तभी उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने तत्कालीन थाना असमोली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि छह और 14 अगस्त को बाइक नंबर पर 6,299 रुपये के चालान कटने के मेसेज फोन पर आए। मेसेज देखकर वह हैरान रह गया। वह तहरीर की कॉपी लेकर असमोली थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामला रायसत्ती थाने का बताकर टाल दिया। जानकारों का कहना है कि यह साइबर ठगों का जाल भी हो सकता है। पीड़ित असमंजस में है कि चालान असली है या साइबर ठगों द्वारा फंसाने का तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed