फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a married woman under suspicious circumstances

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Death of a married woman under suspicious circumstances
खंदौली। थाना क्षेत्र के गांव वहरामपुर में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार सुबह मायका पक्ष के लोग गांव पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी देवेंद्र सिंह की 24 वर्षीय पुत्री सोनम की शादी करीब दो वर्ष पहले वहरामपुर निवासी रिंकू उर्फ रिपसुदन के साथ हुई थी। सोनम का आठ माह का एक बेटा भी है। परिजन के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे सोनम का शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। इसकी सूचना बृहस्पतिवार सुबह मायका पक्ष को मिली तो बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सोनम की मौत को संदिग्ध बताते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मायका पक्ष के लोगों का कहना है कि सोनम करीब दो माह की गर्भवती भी थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया की मृतका का पति शराब पीने का आदी बताया गया है। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने आत्महत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed