फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Instruction not to start new traditions during the festival.

Sambhal News: त्योहार पर नई परंपरा शुरू न करने की हिदायत

Fri, 04 Sep 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Instruction not to start new traditions during the festival.
जुनावई। पुलिस-प्रशासन ने आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सीओ अंकित कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी धीरज सिंह ने आयोजकों के साथ बैठक की। यह बैठक लहरा नगला श्याम, पतरिया और कादराबाद गांव में हुई, जहां सुरक्षा और व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आयोजकों से कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दी जाए।
विज्ञापन

कादराबाद गांव में भी पर्याप्त सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयोजकों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। बैठक के दौरान गांव के लोग और जन्माष्टमी कार्यक्रमों के आयोजक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाएगी। आयोजकों को किसी भी नई परंपरा को शुरू न करने की हिदायत दी गई। उन्हें पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुसार ही आयोजन करने को कहा गया। किसी भी विवाद या समस्या में कानून हाथ में न लेने और पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed